अनुज्ञप्तिधारियों ने किया शस्त्र जमा

Updated:
विज्ञापन

अनुज्ञप्तिधारियों ने किया शस्त्र जमा प्रतिनिधि,सुपौल विधानसभा चुनाव को लेकर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में प्रशासन द्वारा लाइसेंसी शस्त्रों को जमा कराया जा रहा है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी द्वारा जारी निर्देश के आलोक में शस्त्रों को संबंधित थाने में जमा कराया गया है. सदर थानाध्यक्ष राम इकबाल यादव ने बताया कि […]

विज्ञापन

अनुज्ञप्तिधारियों ने किया शस्त्र जमा प्रतिनिधि,सुपौल विधानसभा चुनाव को लेकर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में प्रशासन द्वारा लाइसेंसी शस्त्रों को जमा कराया जा रहा है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी द्वारा जारी निर्देश के आलोक में शस्त्रों को संबंधित थाने में जमा कराया गया है. सदर थानाध्यक्ष राम इकबाल यादव ने बताया कि प्रशासन द्वारा जारी निर्देश के आलोक में सदर थाना क्षेत्र के करीब 150 लाइसेंसी शस्त्रों को थाना के शस्त्रागार में जमा कराया गया है. जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश में शस्त्रों को 23 अक्तूबर तक जमा करने की बात कही गयी थी. जिन अनुज्ञप्तिधारियों द्वारा शस्त्र एवं कारतूस निर्धारित तिथि तक जमा नहीं की गयी, तो उनके विरुद्ध शस्त्र अधिनियम-1959 के धाराओं के तहत कार्रवाई की जायेगी. जारी आदेश के मुताबिक विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा यह कदम उठाया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन