एसएसबी ने किया 70 हजार मूल्य का कपड़ा जब्त

Updated:
विज्ञापन

एसएसबी ने किया 70 हजार मूल्य का कपड़ा जब्त कुनौली. सीमावर्ती क्षेत्र के कुनौली स्थित पिलर संख्या 222 के समीप सोमवार की देर शाम एसएसबी 35 वीं बटालियन के जवानों ने नेपाल ले जाये जा रहे करीब 70 हजार रुपये मूल्य का कपड़ा जब्त किया है. सहायक समादेष्टा अविनाश यादव ने बताया कि इंडो – […]

विज्ञापन

एसएसबी ने किया 70 हजार मूल्य का कपड़ा जब्त कुनौली. सीमावर्ती क्षेत्र के कुनौली स्थित पिलर संख्या 222 के समीप सोमवार की देर शाम एसएसबी 35 वीं बटालियन के जवानों ने नेपाल ले जाये जा रहे करीब 70 हजार रुपये मूल्य का कपड़ा जब्त किया है. सहायक समादेष्टा अविनाश यादव ने बताया कि इंडो – नेपाल सीमा स्थित पीलर संख्या 222 के समीप एक व्यापारी कपड़ा लेकर नेपाल की ओर जा रहा था. इसी क्रम में नाका पर तैनात जवानों को देख कर व्यापारी कपड़ा छोड़ भाग गया. श्री यादव ने बताया कि जब्त कपड़े का मूल्य तकरीबन 70 हजार है. जब्त माल को कुनौली कस्टम के हवाले किया गया है. इस मौके पर एसएसबी के धर्मेंद्र कुमार, गगन कुमार, आनंद तिवारी व एस एस ठाकुर मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन