करंट से जख्मी युवक की उपचार के दौरान मौत

Updated:
विज्ञापन

सुपौल : गत 23 सितंबर को वार्ड नंबर एक स्थित गजना चौक पर हाई टेंशन विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से जख्मी युवक की सोमवार को पीएमसीएच में उपचार के दौरान मौत हो गयी. मंगलवार की अहले सुबह शव पहुंचते ही परिजनों के चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया.मृतक काफी लोकप्रिय एवं मिलनसार […]

विज्ञापन

सुपौल : गत 23 सितंबर को वार्ड नंबर एक स्थित गजना चौक पर हाई टेंशन विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से जख्मी युवक की सोमवार को पीएमसीएच में उपचार के दौरान मौत हो गयी.

मंगलवार की अहले सुबह शव पहुंचते ही परिजनों के चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया.मृतक काफी लोकप्रिय एवं मिलनसार था.इस लिए शहर के विभिन्न हिस्सों से लोगों ने पहुंच कर परिजनों को ढ़ाढ़स बंधाया.उपस्थित लोग विद्युत विभाग के अधिकारियों को कोश रहे थे.

जिनकी लापरवाही के कारण उसकी असमय मौत हुई.मंगलवार को गजना चौक के सभी दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद रखी.मंगलवार को शव का अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें काफी संख्या में लोग शामिल हुए.

गौरतलब है कि गत 23 सितंबर को बारिश के बाद महेंद्र सिंह का 19 वर्षीय पुत्र आनंद कुमार उर्फ अन्नु गजना चौक स्थित अपने पिता की दुकान के छत पर चढ़ कर मरम्मती का कार्य कर रहा था.इसी दौरान दुकान की छत के ऊपर से काफी नीचे हो कर गुजरे हाई टेंशन तार की चपेट में आ कर गंभीर रूप से जख्मी हो गया.
घटना के दौरान युवक के माता-पिता समेत अन्य परिजन कांवर लेकर देवघर गये हुए थे.स्थानीय लोगों की मदद से उसे उपचार हेतु सदर अस्पताल ले जाया गया.जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच और उसके बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया.सोमवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी.युवक की मौत के बाद मुहल्ले में मातमी सन्नाटा पसरा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन