70 मतदान केंद्रों की होगी लाइव वेब कास्टिंग

Updated:
विज्ञापन

सुपौल : विधानसभा चुनाव को लेकर जिलाधिकारी एम रामचंद्रू डू की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित टीसीपी भवन में मंगलवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया. मौके पर चुनाव कर्मियों को वेब कास्टिंग व वाहन प्रबंधन संबंधी प्रशिक्षण दिया गया. डीएम श्री डू ने कहा कि विधान सभा चुनाव के अवसर पर […]

विज्ञापन

सुपौल : विधानसभा चुनाव को लेकर जिलाधिकारी एम रामचंद्रू डू की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित टीसीपी भवन में मंगलवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया.

मौके पर चुनाव कर्मियों को वेब कास्टिंग व वाहन प्रबंधन संबंधी प्रशिक्षण दिया गया. डीएम श्री डू ने कहा कि विधान सभा चुनाव के अवसर पर पूरे जिले में 70 मतदान केंद्रों पर लाइव वेब कास्टिंग किया जाना है. जिसके माध्यम से उक्त मतदान केंद्रों की गतिविधियाें की ऑन लाइन मॉनिटरिंग की जायेगी.

वहीं चुनाव के अवसर पर अधिग्रहित वाहनों का डाटा बेस तैयार किया जायेगा. इसके लिए वीएमएस पोर्टल र्डिजाइन किया गया है. जिसका संचालन जिला व प्रखंड स्तर पर किया जा रहा है. इस व्यवस्था के तहत वाहनों का भुगतान व ईंधन की आपूर्ति पूरी पारदर्शिता के साथ की जायेगी. इस अवसर पर अपर समाहर्ता आपदा कुमार अरुण प्रकाश, डीटीओ विनय कुमार, सूचना पदाधिकारी तरुण कुमार समेत सभी प्रखंडों के वाहन कोषांग पदाधिकारी, आई टी सहायक आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन