आरक्षण छीनना चाहता है संघ

Updated:
विज्ञापन

हाजीपुर : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने रविवार को अपने चुनाव अभियान की शुरुआत की. अपने बेटे तेजस्वी यादव के राघोपुर विधानसभा क्षेत्र तेरसिया दियारे में आयोजित सभा में कहा कि आरएसएस गरीबों का आरक्षण छीनना चाहता है. उसका असली चेहरा सामने आ गया है. इसलिए यह कोई मामूली लड़ाई नहीं, बल्कि महाभारत है. इसके […]

विज्ञापन

हाजीपुर : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने रविवार को अपने चुनाव अभियान की शुरुआत की. अपने बेटे तेजस्वी यादव के राघोपुर विधानसभा क्षेत्र तेरसिया दियारे में आयोजित सभा में कहा कि आरएसएस गरीबों का आरक्षण छीनना चाहता है.

उसका असली चेहरा सामने आ गया है. इसलिए यह कोई मामूली लड़ाई नहीं, बल्कि महाभारत है. इसके लिए सब एक हो जाओ. पूरे बिहार से एनडीए को हराना है.

पूर्व मुख्यमंत्री ने नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव ने झांसा देकर गरीबों का वोट ठग लिया. कहा था कि हर साल एक करोड़ को नौकरी देंगे. पांच हजार नौजवानों को भी नौकरी नहीं मिली.
14 महीने में मोदी सरकार ने एक भी काम नहीं किया. लालू ने आरएसएस पर हमला बोलते हुए कहा कि सब जलिया है. कंप्यूटर में जर्सी गाय बना देता है और उसे इनोवेशन सेे मशीन में काट देता है. उसी को मोबाइल पर भेज-भेज कर ठगता है. युवा सब इसी के शेष पेज 13 पर
भाजपा की नजर आरक्षण व जमीन पर: नीतीश- पेज आरक्षण छीनना चाहता…
झांसे में आ गया, लेकिन सचेत हो जाओ. वह तुम्हारा रोजगार छीन लेगा. लालू प्रसाद ने कहा कि ‘सुमिरन में होख न सहाय हे गणनायक देवता’…इसलिए गंगा मईया की गोद में बैठे तेरसिया के लोगों को सुमिरन करने आया हूं.
यहीं से ही पूरे बिहार में डंका बजेगा. कल से खरमास शुरू हो रहा है, लेकिन आज से ही महाभारत की लड़ाई शुरू हो गयी है. पिछले लोकसभा चुनाव की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि गरीब बंट गये थे. इसलिए तरे-तरे वह निकल गया. अब हम एक हो गये हैं. नीतीश और लालू पूरे बिहार में झंडा गाड़ेंगे.
केंद्रीय राज्यमंत्री रामकृपाल यादव पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि वह तो हमारा जूनियर है. बिहार में किसी की दाल नहीं गलेगी. आर-पार की लड़ाई छिड़ गयी है.
इसलिए गरीबों-पिछड़े-दलितों एकजुट हो जाओ. वोट के दिन सब लोग बूथ जाकर एक-एक वोट करना है. मां-बहनों को समझाना है नोटा का बटन नहीं दबाना है. अजनान मां-बहनें नोटा में वोट बरबाद कर देती हैं. उन्हाेंने वोट के लिए घर-घर जाकर समझाना है.
इसके पूर्व अपने संबोधन में तेजस्वी यादव ने तीन अक्तूबर के अपने नामांकन में लोगों को आने का न्योता दिया. महुआ में पांच अक्तूबर को तेज प्रताप यादव नामांकन करेंगे. सभा को पूर्व केंद्रीय मंत्री डाॅ रघुवंश प्रसाद सिंह, पूर्व मंत्री उदय नारायण राय, पूर्व विधान पार्षद विशुन देव राय, जगन्नाथ प्रसाद यादव, विधान पार्षद सुबोध राय, जिलाध्यक्ष पंछीलाल राय, जदयू जिला अध्यक्ष देव कुमार चौरसिया, पूर्व विधायक शिवचंद्र राम, युवा राजद जिलाध्यक्ष संजय पटेल, इ पंकज कुमार, रवि चौरसिया, अर्जुन राय, प्रेम यादव आदि ने संबोधित किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन