विद्यालय निरीक्षण में पायी गयी अनियमितता

Updated:
विज्ञापन

फोटो-03कैप्सन- पंजी का निरीक्षण करते अधिकारी प्रतिनिधि, सरायगढ़ जिला एमडीएम पदाधिकारी चंद्रमोलेश्वर कुमार ने बुधवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित मध्य विद्यालय सरायगढ़ का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण में शैक्षणिक माहौल का अभाव, एमडीएम के संचालन में अनियमितता उजागर हुई. श्री कुमार ने निरीक्षण के बाद बताया कि विद्यालय प्रधान चंद्रा देवी द्वारा मध्याह्न भोजन से […]

विज्ञापन

फोटो-03कैप्सन- पंजी का निरीक्षण करते अधिकारी प्रतिनिधि, सरायगढ़ जिला एमडीएम पदाधिकारी चंद्रमोलेश्वर कुमार ने बुधवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित मध्य विद्यालय सरायगढ़ का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण में शैक्षणिक माहौल का अभाव, एमडीएम के संचालन में अनियमितता उजागर हुई. श्री कुमार ने निरीक्षण के बाद बताया कि विद्यालय प्रधान चंद्रा देवी द्वारा मध्याह्न भोजन से लेकर पोशाक राशि के वितरण में अनियमितता बरतने की बात सामने आयी है. सितंबर 2014 से अब तक मध्याह्न भोजन पंजी को संधारित नहीं किया गया है. मेनू के अनुसार बच्चों को भोजन भी उपलब्ध नहीं कराया जाता है. बुधवार को मेनू में खिचड़ी व हरी सब्जी युक्त चोखा देने का प्रावधान है. पर, बच्चों को चावल-दाल मिश्रित खिचड़ी दिया गया था. जांच के दौरान डीपीओ ने मध्याह्न भोजन पंजी व छात्र उपस्थिति पंजी में व्यापक पैमाने पर गड़बड़ी पाये जाने की बात कही. नामांकन के अनुरूप छात्रों की उपस्थिति भी काफी कम पायी गयी. दिन के एक बजे तक छात्र-छात्राओं की उपस्थिति पंजी में दर्ज नहीं की गयी थी. डीपीओ ने बताया कि प्रधान द्वारा निरीक्षण के दौरान कैश बुक, पासबुक, वीएसएस पंजी व मध्याह्न भोजन चखना पंजी नहीं दिखाया गया. स्टॉक रूम में मध्याह्न भोजन के लिए उपलब्ध चावल भी तीन क्विंटल से कम था. प्रधान के कार्यकलाप से प्रतीत होता है कि यह पठन-पाठन में दिलचस्पी नहीं लेती हैं. प्रधान के विरुद्ध वर्ष 2013-14 में पोशाक एवं छात्रवृत्ति राशि के भी गबन की शिकायत मिली है. इसकी गहन जांच कर कानून सम्मत कार्रवाई की जायेगी. निरीक्षण के दौरान विद्यालय में दो सहायक शिक्षिका उपस्थित थीं, जबकि अन्य शिक्षक आंगनबाड़ी केंद्र पर टीएचआर में प्रतिनियोजित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन