ईद के मौके पर भी प्राथमिक शिक्षकों को नहीं मिला वेतन

Updated:
विज्ञापन

सुपौल. जिले के नियोजित एवं नियमित शिक्षकों का करीब दो-तीन माह से वेतन नहीं मिलने की वजह से उनका ईद फीका साबित हो रहा है. जिला प्राथमिक शिक्षक संघ ने विभागीय कार्य प्रणाली पर एतराज जताते हुए शिक्षकों के वेतन का शीघ्र भुगतान करने की मांग की है. इस बाबत जारी पत्र में संघ के […]

विज्ञापन

सुपौल. जिले के नियोजित एवं नियमित शिक्षकों का करीब दो-तीन माह से वेतन नहीं मिलने की वजह से उनका ईद फीका साबित हो रहा है. जिला प्राथमिक शिक्षक संघ ने विभागीय कार्य प्रणाली पर एतराज जताते हुए शिक्षकों के वेतन का शीघ्र भुगतान करने की मांग की है. इस बाबत जारी पत्र में संघ के उप प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा है कि जिले के नियोजित शिक्षकों को अप्रैल एवं नियमित शिक्षकों को मई से वेतन नहीं मिला है. इसके कारण विशेष कर अल्पसंख्यक समुदाय के शिक्षकों को ईद के मौके पर आर्थिक समस्या झेलनी पड़ रही है. आवंटन रहने के बावजूद प्राथमिक शिक्षकों का वेतन भुगतान नहीं किया गया है, जो विभागीय लापरवाही का परिचायक है. उन्होंने कहा कि पूर्व में जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) द्वारा आवंटन नहीं मिलने का बहाना बनाया जाता है. लेकिन आवंटन प्राप्त होने के बावजूद भी वेतन का भुगतान नहीं किया जाना यक्ष प्रश्न बना हुआ है. जिला प्राथमिक शिक्षक संघ ने ऐसे पदाधिकारियों के गैर जिम्मेदाराना कार्य प्रणाली की निंदा की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन