चावल हटाते हुए प्रधानाध्यापक को ग्रामीणों ने पकड़ा

Updated:
विज्ञापन

फोटो-14केप्सन- भंडार गृह का अवलोकन करते बीडीओ व एमडीएम प्रभारी.प्रतिनिधि, छातापुरबीआरसी परिसर में संचालित मध्य विद्यालय छातापुर के भंडार गृह से एमडीएम के चावल की कालाबाजारी करने के लिए उसे निकालते हुए प्रधानाध्यापक जवाहर पाठक को ग्रामीणों ने मंगलवार को पकड़ लिया. विद्यालय के सहायक शिक्षक शिव नारायण साह विशिस अध्यक्ष के पति पप्पू मुखिया […]

विज्ञापन

फोटो-14केप्सन- भंडार गृह का अवलोकन करते बीडीओ व एमडीएम प्रभारी.प्रतिनिधि, छातापुरबीआरसी परिसर में संचालित मध्य विद्यालय छातापुर के भंडार गृह से एमडीएम के चावल की कालाबाजारी करने के लिए उसे निकालते हुए प्रधानाध्यापक जवाहर पाठक को ग्रामीणों ने मंगलवार को पकड़ लिया. विद्यालय के सहायक शिक्षक शिव नारायण साह विशिस अध्यक्ष के पति पप्पू मुखिया सहित एक अन्य भी इसमें शामिल थे, जो अंधेरे का फायदा उठा कर मौके से फरार हो गये. उपप्रमुख संगीता देवी को सूचना दिये जाने के बाद पहुंचे उनके पति विवेकानंद मेनन ने प्रधानाध्यापक से पूछताछ की. हालांकि श्री पाठक ने इस मामले में शामिल होने से इनकार किया. ग्रामीणों ने बाहर निकाले गये चावल को पुन: भंडार गृह में रख कर ताला जड़ दिया. मंगलवार को जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण विद्यालय परिसर में जमा हो गये. जानकारी के बाद बीडीओ मो परवेज आलम, बीइओ लल्लू पासवान, एमडीएम प्रभारी सनोज कुमार विद्यालय पहुंचे और भंडार पंजी के अवलोकन के बाद भंडार गृह का निरीक्षण किया. निरीक्षण में चार क्विंटल चावल अधिक पाया गया. संभावना जतायी जा रही है कि उक्त चावल को खपाने के उद्देश्य से ही उक्त घटना को अंजाम दिया जा रहा था. बीडीओ एवं बीइओ ने ग्रामीेणों को लिखित आवेदन पुलिस को देने का निर्देश दिया. इस बाबत अनि कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि चावल चोरी की घटना को लेकर आवेदन प्राप्त हुआ है. पर, बीइओ द्वारा अग्रसारित किये बिना प्राथमिकी दर्ज नहीं की जा सकती.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन