चापाकल का पानी से तीन लोग बीमार

Updated:
विज्ञापन

फोटो -21,22कैप्सन- सदर अस्पताल में भरती मरीज व चापाकल के समीप जमा लोगप्रतिनिधि, सुपौल सदर प्रखंड के रामदत्तपट्टी पंचायत स्थित घुरघुर चौक पर शनिवार को चापाकल का पानी पीने से तीन लोग बीमार हो गये.स्थानीय लोगों द्वारा बीमार लोगों को उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया.जहां चिकित्सकों द्वारा इलाज के बाद उन्हें घर भेज […]

विज्ञापन

फोटो -21,22कैप्सन- सदर अस्पताल में भरती मरीज व चापाकल के समीप जमा लोगप्रतिनिधि, सुपौल सदर प्रखंड के रामदत्तपट्टी पंचायत स्थित घुरघुर चौक पर शनिवार को चापाकल का पानी पीने से तीन लोग बीमार हो गये.स्थानीय लोगों द्वारा बीमार लोगों को उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया.जहां चिकित्सकों द्वारा इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है.इधर प्रशासन द्वारा उक्त चापाकल का हैंडिल खोल कर वहां सूचना लगाया गया है. जानकारी अनुसार घुरघुर चौक पर दुकान करने वाले शिव नारायण चौधरी, विकास कुमार एवं विनोद ठाकुर शनिवार की सुबह दुकान खोलने चौक पर पहुंचे.मंदिर के समीप लगे सियाराम साह के चापाकल पर हाथ-पैर धोने के बाद तीनों ने उक्त चापाकल से पानी पिया. पानी पीने के बाद किसी को चक्कर तो किसी को पेट दर्द और उल्टी की समस्या उत्पन्न हो गयी.तीनों की विगड़ती हालत को देख कर स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें सदर अस्पताल लाया गया और मामले की जानकारी सदर अनुमंडल पदाधिकारी को दी गयी.सदर एसडीओ राजीव रंजन सिन्हा ने बताया कि जानकारी मिलने पर बीडीओ व थानाध्यक्ष को भेज कर चापाकल का हैंडिल खुलवा लिया गया है.उन्होंने बताया कि उक्त स्थल पर नोटिस भी लगाया गया है. ताकि कोई अन्य बीमार नहीं पड़े.श्री सिन्हा ने बताया कि मामले से जिला पदाधिकारी को अवगत कराया गया.डीएम ने पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता को चापाकल का हेड खोल कर पानी के जांच का निर्देश दिया है.बहरहाल इस घटना के बाद स्थानीय दुकानदार काफी दहशत में हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन