केंद्र की किसान विरोधी नीति के खिलाफ कांग्रेस का धरना
फोटो-14कैप्सन- धरना पर बैठे कांग्रेस कर्मीप्रतिनिधि, राघोपुरकेंद्र सरकार की किसान विरोधी नीति के विरोध में प्रखंड कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा शनिवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना -प्रदर्शन का आयोजन किया गया. धरना को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार ने गरीबों के हित के लिए चलायी जा रही मनरेगा व […]
फोटो-14कैप्सन- धरना पर बैठे कांग्रेस कर्मीप्रतिनिधि, राघोपुरकेंद्र सरकार की किसान विरोधी नीति के विरोध में प्रखंड कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा शनिवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना -प्रदर्शन का आयोजन किया गया. धरना को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार ने गरीबों के हित के लिए चलायी जा रही मनरेगा व इंदिरा आवास योजना में कटौती कर नाइंसाफी की है. उन्होंने धरना के माध्यम से वर्षों से लंबित सहरसा-फारबीसगंज रेलखंड आमान परिवर्तन कार्य में तेजी लाने की मांग की. कहा कि किसानों के फसल क्षति के मुआवजा का भुगतान शीघ्र किया जाय. साथ ही डीजल व पेट्रोल के दामों में हो रही वृद्धि पर रोक लगायी जाये. कांग्रेस कर्मियों ने भूमि अधिग्रहण बिल को वापस लेने एवं यूपीए सरकार द्वारा पारित विधेयक को लागू करने की मांग की. मौके पर कार्यकर्ताओं द्वारा राज्यपाल के नाम लिखित पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन प्रखंड विकास पदाधिकारी को समर्पित किया गया. इस अवसर पर डा रमेश प्रसाद यादव, वीरेंद्र प्रसाद यादव, राजीव कुमार जायसवाल, राम नरेश सिंह, गणेश पासवान, दिलीप कुमार, प्रदीप चौधरी, रंजन कुमार मंडल, आशीष कुमार, मो अरशद आलम, मो असफाक, गुलाब हसन आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










