पांच फरजी शिक्षकों ने दिया त्यागपत्र
प्रतिनिधि, छातापुरप्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में पदस्थापित चार नियोजित एवं एक नियमित शिक्षक ने नियोजन इकाई को अपना त्यागपत्र सौंप कर विभागीय कार्रवाई की जद में आने से खुद को बचा लिया है. हाइकोर्ट ने नौ जुलाई तक वैसे शिक्षकों को स्वेच्छा से त्यागपत्र देने का वक्त दिया था,जो फर्जी प्रमाण पत्र पर नौकरी […]
प्रतिनिधि, छातापुरप्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में पदस्थापित चार नियोजित एवं एक नियमित शिक्षक ने नियोजन इकाई को अपना त्यागपत्र सौंप कर विभागीय कार्रवाई की जद में आने से खुद को बचा लिया है. हाइकोर्ट ने नौ जुलाई तक वैसे शिक्षकों को स्वेच्छा से त्यागपत्र देने का वक्त दिया था,जो फर्जी प्रमाण पत्र पर नौकरी कर रहे थे. त्यागपत्र नहीं देने पर कोर्ट ने वैसे शिक्षकों को बरखास्त करते हुए आपराधिक मुकदमा दर्ज करने तथा वेतन आदि मद में प्राप्त राशि की वसूली की का आदेश जारी किया था. त्यागपत्र देने वालों मेंं प्राथमिक विद्यालय मुहम्मदगंज समिति टोला में पदस्थापित विभा कुमारी, प्राथमिक विद्यालय मुसहरी मेहता टोला ग्वालपाड़ा में पदस्थापित राजन कुमार, प्राथमिक विद्यालय मुसहरी टोला डहरिया में पदस्थापित अमरेंद्र कुमार, प्राथमिक विद्यालय गुलामी पसवान टोला में पदस्थापित प्रियंवदा के अलावा एकमात्र नियमित शिक्षक उत्क्रमित मध्य विद्यालय महद्दीपुर उर्दू में पदस्थापित सियाराम महतो हैं. बीआरसी कार्यालय के अनुसार ग्वालपाड़ा पंचायत नियोजन इकाई के सचिव द्वारा इस्तीफा से संबंधित लिखित प्रतिवेदन कार्यालय को उपलब्ध नहीं कराया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










