नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ की बैठक में प्रखंड इकाई का गठन

Updated:
विज्ञापन

प्रतिनिधि,सुपौल बिहार पंचायत -नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ की बैठक उच्च विद्यालय सुपौल परिसर में शुक्रवार को अनिल कुमार आनंद की अध्यक्षता में हुई. बैठक को संबोधित करते हुए जिला संयोजक पंकज कुमार सिंह ने कहा कि स्थानीय समस्याओं को लेकर संघ हमेशा से आवाज बुलंद करते आया है और आगे भी समस्याओं के निदान के […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि,सुपौल बिहार पंचायत -नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ की बैठक उच्च विद्यालय सुपौल परिसर में शुक्रवार को अनिल कुमार आनंद की अध्यक्षता में हुई. बैठक को संबोधित करते हुए जिला संयोजक पंकज कुमार सिंह ने कहा कि स्थानीय समस्याओं को लेकर संघ हमेशा से आवाज बुलंद करते आया है और आगे भी समस्याओं के निदान के लिए प्रयासरत रहेंगे. बैठक में सर्वसम्मति से प्रखंड इकाई का गठन किया गया. इसमें प्रखंड अध्यक्ष नीरज कुमार, प्रखंड संयोजक मो समीउल्लाह, प्रखंड सचिव विजेंद्र राम, प्रखंड कोषाध्यक्ष मो इमरान आलम, प्रखंड संरक्षक सुनील कुमार यादव, उपाध्यक्ष अजीत कुमार राय, सदस्य रूपेश वर्मा, एहतसामूल हक, विक्रम शर्मा, कंचन देवी, संयुक्त सचिव प्रेेम कुमार राय, आनंद कुमार, नीतीश कुमार निगम, राजेश कुमार, सुनील कुमार सुमन, अनुशासन समिति अध्यक्ष अनिल कुमार आनंद आदि का चयन किया गया. इस मौके पर रवि भूषण, रोशन कुमार, अमर सहनी, श्रवण चौधरी, संजीव कुमार, मिथिलेश कुमार, डॉ पंकज कुमार, शिव चंद्र चौधरी, सरिता कुमारी, नेहा कुमारी, शशि भूषण, सरिता कुमारी, विजय ठाकुर, हेमलता, शंभु राम, किशोर राय, रमेश कुमार भारती, सुनील कुमार सिंह, अरुण कुमार, जय प्रकाश भारती आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन