विजय बने लोजपा व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन

छातापुर. प्रखंड मुख्यालय स्थित विजय कुमार भगत के आवास पर गुरुवार को लोजपा प्रखंड कमेटी की बैठक हुई. बैठक में सर्वसम्मति से विजय कुमार भगत को व्यावसायिक प्रकोष्ठ का प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया. पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद कुमार कुसियैत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में व्यावसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष महेश प्रसाद कसेरा उर्फ पप्पू, […]

विज्ञापन

छातापुर. प्रखंड मुख्यालय स्थित विजय कुमार भगत के आवास पर गुरुवार को लोजपा प्रखंड कमेटी की बैठक हुई. बैठक में सर्वसम्मति से विजय कुमार भगत को व्यावसायिक प्रकोष्ठ का प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया. पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद कुमार कुसियैत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में व्यावसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष महेश प्रसाद कसेरा उर्फ पप्पू, युवा जिलाध्यक्ष मो जफरूल हसन के अलावा पार्टी के नेता मौजूद थे. बैठक में श्री भगत को जिम्मेवारी सौंपने के बाद नेताओं ने कहा कि पार्टी के जनाधार को मजबूत करने के लिए संगठन का विस्तार आवश्यक है. बैठक में प्रखंड उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र झा प्रखंड युवा अध्यक्ष शंभू भुस्कुलिया, दलित सेना अध्यक्ष अशोक पासवान, पिपरा प्रखंड अध्यक्ष मनोज जायसवाल, उपाध्यक्ष विंदेश्वरी ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन