शिक्षक संघ का आमरण -अनशन स्थगित
सुपौल. बिहार पंचायत – नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ द्वारा मांगों के समर्थन में 10 जुलाई से आहूत आमरण अनशन कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है. संघ के जिला संयोजक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि शिक्षकों के शिष्ट मंडल के साथ जिला शिक्षा पदाधिकारी की हुई वार्ता के बाद यह निर्णय लिया गया है. उन्होंने […]
सुपौल. बिहार पंचायत – नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ द्वारा मांगों के समर्थन में 10 जुलाई से आहूत आमरण अनशन कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है. संघ के जिला संयोजक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि शिक्षकों के शिष्ट मंडल के साथ जिला शिक्षा पदाधिकारी की हुई वार्ता के बाद यह निर्णय लिया गया है. उन्होंने बताया कि वार्ता के दौरान ईद के अवसर पर वेतन का भुगतान, शिक्षकों की वार्षिक वेतन में वृद्धि, सेवा पुस्तिका का शिविर द्वारा संधारण, डीपीइ प्रशिक्षित शिक्षकों को प्रशिक्षित का वेतनमान देने एवं स्नातक ग्रेड शिक्षकों की शीघ्र प्रोन्नति आदि मांगों पर सकारात्मक आश्वासन मिलने के बाद आमरण अनशन स्थगित करने का निर्णय लिया गया. शिष्ट मंडल में जिला संयोजक के अलावा मुनेश्वर सिंह, अमर सहनी, श्रवण कुमार, रौशन कुमार,प्रखंड अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










