कोसी से भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त किया जायेगा: अनिल
प्रतिनिधि, सुपौलकोसी निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद प्रत्याशी सह पब्लिक विजिलेंस कमेटी के सचिव अनिल कुमार सिंह ने रविवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों में जन प्रतिनिधियों से संपर्क स्थापित कर मतदान की अपील की. श्री सिंह ने सदर प्रखंड, किसनपुर, सरायगढ़-भपटियाही, निर्मली व मरौना प्रखंड का दौरा कर पंचायती राज जनप्रतिनिधियों एवं शहरी निकाय […]
प्रतिनिधि, सुपौलकोसी निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद प्रत्याशी सह पब्लिक विजिलेंस कमेटी के सचिव अनिल कुमार सिंह ने रविवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों में जन प्रतिनिधियों से संपर्क स्थापित कर मतदान की अपील की. श्री सिंह ने सदर प्रखंड, किसनपुर, सरायगढ़-भपटियाही, निर्मली व मरौना प्रखंड का दौरा कर पंचायती राज जनप्रतिनिधियों एवं शहरी निकाय के जनप्रतिनिधियों से भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए जारी उनकी लड़ाई में सहयोग का आह्वान करते हुए प्रथम वरीयता का मत प्रदान करने की अपील की. श्री सिंह ने बताया कि हर क्षेत्र में हर वर्ग के जनप्रतिनिधियों का उन्हें सहयोग प्राप्त हो रहा है. यदि उनकी जीत होती है तो सबसे पहले कोसी क्षेत्र से घूसखोरी व भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म किया जायेगा.वहीं जनप्रतिनिधियों को मान-सम्मान एवं अधिकार मिलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










