10 से अनशन पर बैठेंगे शिक्षक

Updated:
विज्ञापन

सुपौल. बिहार पंचायत-नगर प्रारंभिक शिक्षक के आह्वान पर नियोजित शिक्षकों द्वारा 10 जुलाई से समाहरणालय द्वार पर आमरण अनशन प्रारंभ किया जायेगा. बिहार पंचायत-नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला संयोजक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 30 माह पूर्व प्रशिक्षित हुए शिक्षकों को प्रशिक्षित वेतनमान का लाभ नहीं मिल रहा है. समान योग्यता और समान […]

विज्ञापन

सुपौल. बिहार पंचायत-नगर प्रारंभिक शिक्षक के आह्वान पर नियोजित शिक्षकों द्वारा 10 जुलाई से समाहरणालय द्वार पर आमरण अनशन प्रारंभ किया जायेगा. बिहार पंचायत-नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला संयोजक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 30 माह पूर्व प्रशिक्षित हुए शिक्षकों को प्रशिक्षित वेतनमान का लाभ नहीं मिल रहा है. समान योग्यता और समान तिथि में योगदान करने वाले शिक्षकों का वेतन एक समान नहीं होना जिला प्रशासन की लापरवाही को दरसाता है.उन्होंने कहा कि बार-बार मांग पत्र समर्पित किये जाने के बावजूद जिला प्रशासन समस्या के समाधान के प्रति उदासीन बना है. इसलिए संघ द्वारा समस्या के समाधान होने तक आंदोलन का निर्णय लिया गया. इसी कड़ी में 10 जुलाई से समाहरणालय द्वार पर अनशन पर बैठने का निर्णय लिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन