तस्करों पर रखें पैनी नजर : एसपी
वीरपुर: इंडो-नेपाल जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक शनिवार को मुख्य अभियंता कार्यालय में संपन्न हुई. बैठक में नेपाल के सुनसरी एवं सप्तरी जिले के उच्चधिकारियों के साथ-साथ सुपौल के जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी शामिल हुए. बैठक में पूर्व में धरान में हुए इंडो-नेपाल समन्वय समिति की 13 वीं बैठक में लिये गये […]
बैठक में पूर्व में धरान में हुए इंडो-नेपाल समन्वय समिति की 13 वीं बैठक में लिये गये निर्णय की समीक्षा की गयी. इसके अलावा सीमावर्ती क्षेत्र में चल रही तस्करी, मानव व्यापार, नशीली दवाओं का कारोबार व हथियारों की तस्करी आदि मुद्दों पर विस्तार पूर्वक विचार-विमर्श किया गया. बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी एलपी चौहान ने नेपाल स्थित कोसी तटबंध की सुरक्षा एवं बांध पर कार्यरत अभियंताओं व अन्य कर्मियों की परेशानी का मुद्दा उठाया. साथ ही इस संबंध में सुनसरी के जिलाधिकारी रवि लाल पंथ को मामले से अवगत कराते समस्या के निदान के प्रति चिंता जतायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










