जदयू ने 12 सौ घरों में दिया दस्तक

Updated:
विज्ञापन

सुपौल. हर घर दस्तक कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को जदयू कार्यकर्ताओं ने घर-घर जा कर लोगों के विचारों को जाना. शुक्रवार को कार्यकर्ताओं द्वारा तकरीबन 12 सौ घरों में दस्तक दिया गया. पार्टी प्रवक्ता ओमप्रकाश यादव ने बताया कि जिलाध्यक्ष रामविलास कामत ने सुखपुर, पूर्व विधायक दिलेश्वर कामैत ने किसनपुर, रामचंद्र मंडल द्वारा त्रिवेणीगंज के […]

विज्ञापन

सुपौल. हर घर दस्तक कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को जदयू कार्यकर्ताओं ने घर-घर जा कर लोगों के विचारों को जाना. शुक्रवार को कार्यकर्ताओं द्वारा तकरीबन 12 सौ घरों में दस्तक दिया गया. पार्टी प्रवक्ता ओमप्रकाश यादव ने बताया कि जिलाध्यक्ष रामविलास कामत ने सुखपुर, पूर्व विधायक दिलेश्वर कामैत ने किसनपुर, रामचंद्र मंडल द्वारा त्रिवेणीगंज के पिलुआहा, युवा जदयू के उपाध्यक्ष राज कुमार साह द्वारा सुखपुर में घर-घर जा कर संपर्क स्थापित किया गया. वहीं प्रमोद कुमार द्वारा पिपराखुर्द एवं अजय कुमार आनंद तथा राम कुमार मेहता द्वारा छातापुर प्रखंड के भीपमुर में घर- घर जा कर लोगों से राय शुमारी की गयी. इसके अलावा जिले के अन्य भागों में सैकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा हर घर में दस्तक दिया जा रहा है. श्री यादव ने बताया कि शुक्रवार को करीब 12 सौ घरों में दस्तक दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन