राष्ट्रीय शिखर सम्मान से पुरस्कृत हुई कल्याणी स्वरूपा

Updated:
विज्ञापन

फोटो -04कैप्सन- कल्याणी स्वरूपा की फाइल फोटोप्रतिनिधि, सुपौलसदर प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय चकडुमरिया पश्चिम की शिक्षिका कल्याणी स्वरूपा को भारतीय साहित्यकार संसद द्वारा महादेवी वर्मा राष्ट्रीय शिखर साहित्य सम्मान प्रदान किया गया है. स्वरूपा को यह सम्मान बीते 21 जून को समस्तीपुर में आयोजित राष्ट्रीय शिखर महोत्सव के अवसर पर राष्ट्रीय साहित्यकार संसद द्वारा प्रदान […]

विज्ञापन

फोटो -04कैप्सन- कल्याणी स्वरूपा की फाइल फोटोप्रतिनिधि, सुपौलसदर प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय चकडुमरिया पश्चिम की शिक्षिका कल्याणी स्वरूपा को भारतीय साहित्यकार संसद द्वारा महादेवी वर्मा राष्ट्रीय शिखर साहित्य सम्मान प्रदान किया गया है. स्वरूपा को यह सम्मान बीते 21 जून को समस्तीपुर में आयोजित राष्ट्रीय शिखर महोत्सव के अवसर पर राष्ट्रीय साहित्यकार संसद द्वारा प्रदान किया गया. स्वरूपा को उक्त सम्मान मिलने पर विद्यालय के निवर्तमान सचिव व भाजपा नेता अशोक सम्राट सहित अन्य लोगों ने बधाई दी है. गौरतलब है कि सदर प्रखंड के पिपराखुर्द पंचायत स्थित परसा गांव निवासी स्थानीय व्यवहार न्यायालय में अधिवक्ता के रूप में कार्यरत वीरेंद्र कुमार झा की धर्मपत्नी श्रीमती स्वरूपा ने पूर्व में भी ‘तराने उल्फत के ‘ नामक गीत संग्रह की रचना कर साहित्य के क्षेत्र में ख्याति अर्जित किया है. हर्ष व्यक्त करने वालों में पंचायत के मुखिया मो अफजाल, प्रधानाध्यापक अवधेश कुमार सिंह, सत्येंद्र कुमार, मो शमीउज्जमा,अरुण कुमार शर्मा, विक्रम शर्मा, विजय किस्कू, श्याम सुंदर राम, हेमंत कुमार चौधरी, मंजू भारती,रिंकी कुमारी, पुरुषोत्तम शर्मा, विजय कुमार झा, उषा देवी, सरोज देवी, शिवन राम, अरविंद कुमार, प्रवीण कुमार, दिगंबर शर्मा आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन