एसबीआइ किसनपुर में कर्मियों की कमी

Updated:
विज्ञापन

किसनपुर (सुपौल). प्रखंड मुख्यालय स्थित एसबीआइ शाखा कर्मियों की कमी से जूझ रहा है. वहीं बैंक प्रबंधन द्वारा लगाये गये मनमाने शर्त का खामियाजा भी नये ग्राहकों को भुगतना पड़ रहा है. शाखा में ग्राहकों के बढ़ते भीड़ के कारण लोग बैंक जाने से भी कतराने लगे हैं. नतीजा है कि बैंकिंग कार्यों के लिए […]

विज्ञापन

किसनपुर (सुपौल). प्रखंड मुख्यालय स्थित एसबीआइ शाखा कर्मियों की कमी से जूझ रहा है. वहीं बैंक प्रबंधन द्वारा लगाये गये मनमाने शर्त का खामियाजा भी नये ग्राहकों को भुगतना पड़ रहा है. शाखा में ग्राहकों के बढ़ते भीड़ के कारण लोग बैंक जाने से भी कतराने लगे हैं. नतीजा है कि बैंकिंग कार्यों के लिए लोग दलालों का सहारा लेने लगे हैं. कार्य अवधी में अक्सर बैंक शाखा में करीब डेढ़ सौ से दो सौ ग्राहकों की लंबी कतार लगती है. शाखा में लगी एसी एक वर्ष से अधिक समय से खराब पड़ी है. वहीं शाखा में पर्याप्त स्थान नहीं होने के कारण गरमी के मौसम में लोगों की परेशानी और भी बढ़ जाती है. बैंक में कार्यरत कर्मियों के लिए भी कार्य करना आसान नहीं रह जाता है. भीड़-भाड़ की वजह से कई बार ग्राहकों व बैंक कर्मियों के बीच कहा-सुनी भी हो जाती है. खाता खोलने के लिए पांच हजार जमा करना अनिवार्य बैंक शाखा में ग्राहकों को खाता खुलवाने के लिए कम से कम पांच हजार रुपये जमा कराना बैंक प्रबंधन द्वारा अनिवार्य कर दिया गया है. बैंक के इस मनमाने रवैये से आम ग्राहकों सहित बीपीएल परिवार के लोगों के लिए खाता खुलवाने की राह भी आसान नहीं रह गयी है. मालूम हो कि शाखा में महज तीन कर्मियों की तैनाती की गयी है, जबकि बैंक शाखा में अब तक 03 हजार से अधिक खाते खुल चुके हैं. लिहाजा इसका असर बैंक के कामकाज पर भी दिखने लगा है. ग्राहकों की बढ़ती भीड़ को कम करने के लिए पांच हजार रुपये का शर्त लगाया गया है. बावजूद 10-15 आवेदन प्रतिदिन प्राप्त हो रहे हैं. मोद नारायण झा, शाखा प्रबंधक, किसनपुर

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन