बिहार में अगली सरकार भाजपा की बनेगी : गोपाल
फोटो-02कैप्सन- प्रेस वार्ता में उपस्थित पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व अन्यप्रतिनिधि, राघोपुरभाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गोपाल नारायण सिंह ने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास चाहती है. भाजपा जात-पांत की राजनीति नहीं करती, सबको साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है. भाजपा युवा नेता सचिन माधोगडि़या के सिमराही स्थित आवास पर उन्होंने कहा कि […]
फोटो-02कैप्सन- प्रेस वार्ता में उपस्थित पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व अन्यप्रतिनिधि, राघोपुरभाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गोपाल नारायण सिंह ने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास चाहती है. भाजपा जात-पांत की राजनीति नहीं करती, सबको साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है. भाजपा युवा नेता सचिन माधोगडि़या के सिमराही स्थित आवास पर उन्होंने कहा कि बिहार के लोग आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिये वोट करेंगे. उन्होंने कहा कि बिहार में 15 वर्षों तक लालू प्रसाद यादव ने और दस वर्षों तक नीतीश कुमार ने शासन किया. आलम यह है कि बिहार आज भी 25 वर्ष पीछे है. उन्होंने दावा किया कि बिहार में अगली सरकार भाजपा की ही बनेगी और उसके बाद सबका विकास होगा. कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय पार्टी है. अगर हम यहां कुछ गलत करते हैं तो देखने के लिए दिल्ली में बड़े-बड़े नेता बैठे हैं. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी व गंठबंधन की यह खासियत है कि सभी सहयोगी अपना विचार रख सकते हैं. इस अवसर पर जिलाध्यक्ष नागेंद्र नारायण ठाकुर, अररिया जिलाध्यक्ष चंद्र शेखर सिंह, पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना, दीनबंधु यादव, क्षेत्रीय संगठन प्रभारी अभय गिरी, प्रो बैद्यनाथ प्रसाद भगत, रणधीर ठाकुर, मनोज पाठक, विजय सिंह, घनश्याम लाल माधोगडि़या, संजीव माधोगडि़या, कृष्णा सिंह, पंकज दास आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










