ट्रक की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

Updated:
विज्ञापन

सरायगढ़ : एनएच 57 पर भपटियाही बाजार के समीप गुरुवार की संध्या अज्ञात ट्रक की ठोकर से एक वृद्ध की मौत हो गयी. घटना के बाद चालक ट्रक के साथ भागने में कामयाब रहा. हालांकि सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक का पीछा भी किया. जानकारी अनुसार प्रखंड के ढोली पंचायत स्थित सियानी गांव निवासी […]

विज्ञापन

सरायगढ़ : एनएच 57 पर भपटियाही बाजार के समीप गुरुवार की संध्या अज्ञात ट्रक की ठोकर से एक वृद्ध की मौत हो गयी. घटना के बाद चालक ट्रक के साथ भागने में कामयाब रहा. हालांकि सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक का पीछा भी किया. जानकारी अनुसार प्रखंड के ढोली पंचायत स्थित सियानी गांव निवासी रूप लाल यादव (90) सड़क पार कर रहे थे. तभी सिमराही की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ कर गंभीर रूप से जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों द्वारा जख्मी को पीएचसी ले जाया गया.

पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी को रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही वृद्ध की मौत हो गयी.थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि शव परिजनों को सौंप दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन