प्रदेश अध्यक्ष का भजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Updated:
विज्ञापन

फोटो -03कैप्सन- प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते कार्यकर्ताप्रतिनिधि, सुपौलभाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय का सहरसा जाने के क्रम में शुक्रवार को स्थानीय लोहिया नगर चौक पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल-माला से स्वागत किया.जिलाध्यक्ष नागेंद्र नारायण ठाकुर के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता सबेरे से ही लोहिया नगर चौक पर डटे हुए थे. प्रदेश अध्यक्ष श्री […]

विज्ञापन

फोटो -03कैप्सन- प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते कार्यकर्ताप्रतिनिधि, सुपौलभाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय का सहरसा जाने के क्रम में शुक्रवार को स्थानीय लोहिया नगर चौक पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल-माला से स्वागत किया.जिलाध्यक्ष नागेंद्र नारायण ठाकुर के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता सबेरे से ही लोहिया नगर चौक पर डटे हुए थे. प्रदेश अध्यक्ष श्री पांडेय के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने जिंदाबाद के नारे लगाये. श्री पांडेय ने कुछ क्षण रुक कर जिलाध्यक्ष श्री ठाकुर से जिले में चल रहे विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन, विधान परिषद चुनाव समेत पार्टी की गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त की. इस अवसर पर पार्टी के जिला महामंत्री रणधीर ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष मनोज पाठक, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गिरीश चंद्र ठाकुर, रंजू झा, महामाया चौधरी, प्रकाश झा, संतोष सिंह, राजधर यादव, जयंत मिश्रा, महेश देव, मिथिलेश यादव, मुकेश ठाकुर, मो शमीम, जितेंद्र यादव, नौशाद आलम, राघव कुमार, उदय कामत, राज ठाकुर, मिथुन कुमार, धनपत कुमार आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन