महा गंठबंधन से घबरा गयी है भाजपा: अशोक

Updated:
विज्ञापन

फोटो-11कैप्सन- प्रेस को संबोधित करते प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिनिधि,सुपौल प्रदेश में भाजपा को रोकने के लिए हमने महा गंठबंधन किया है. कोसी, सीमांचल ही नहीं पूरे प्रदेश में भाजपा को मजबूत शिकस्त दी जायेगी. विधान परिषद चुनाव ही नहीं यह सिलसिला आगामी विधान सभा चुनाव में भी जारी रहेगा. उक्त बातें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ […]

विज्ञापन

फोटो-11कैप्सन- प्रेस को संबोधित करते प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिनिधि,सुपौल प्रदेश में भाजपा को रोकने के लिए हमने महा गंठबंधन किया है. कोसी, सीमांचल ही नहीं पूरे प्रदेश में भाजपा को मजबूत शिकस्त दी जायेगी. विधान परिषद चुनाव ही नहीं यह सिलसिला आगामी विधान सभा चुनाव में भी जारी रहेगा. उक्त बातें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अशोक चौधरी ने स्थानीय कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कहीं. श्री चौधरी ने कहा कि महा गंठबंधन से भाजपा घबरा गयी है. घबराहट में ही पार्टी के नेताओं द्वारा उल-जुलूल बयान दिया जा रहा है. इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि भाजपा नेता केवल महा गंठबंधन के बारे में ही बात करते हैं. प्रदेश अध्यक्ष श्री चौधरी ने कहा कि कोसी निर्वाचन क्षेत्र से मो इसराइल राइन महा गंठबंधन के उम्मीदवार हैं. इनकी जीत के लिए सबों को मेहनत करना होगा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसी एक के बदौलत नहीं चलती, यहां सभी कार्यकर्ता एक समान हैं. पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं का सहयोग अनिवार्य है. इस अवसर पर डॉ मदन मोहन झा, डॉ तारा नंद सादा, रंजीत कुमार मिश्र, राजेश राठौर, जिलाध्यक्ष प्रो विमल कुमार यादव आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन