आमरण अनशन पर बैठेंगे दैनिक पारिश्रमिक उम्मीदवार
फोटो- 05कैप्सन- धरना पर बैठे कर्मीसुपौल. विभिन्न मांगों के समर्थन में दैनिक पारिश्रमिक उम्मीदवारों का अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा.हड़ताल में शामिल दैनिक पारिश्रमिक उम्मीदवारों ने समाहरणालय द्वार पर धरना दिया.संघ के नेता मणिकांत कामत की अध्यक्षता में आयोजित धरना को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने चेतावनी देते कहा कि यदि […]
फोटो- 05कैप्सन- धरना पर बैठे कर्मीसुपौल. विभिन्न मांगों के समर्थन में दैनिक पारिश्रमिक उम्मीदवारों का अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा.हड़ताल में शामिल दैनिक पारिश्रमिक उम्मीदवारों ने समाहरणालय द्वार पर धरना दिया.संघ के नेता मणिकांत कामत की अध्यक्षता में आयोजित धरना को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने चेतावनी देते कहा कि यदि शीघ्र दैनिक पारिश्रमिक उम्मीदवारों की नियुक्ति नहीं की गयी तो आमरण अनशन प्रारंभ किया जायेगा.कहा कि उच्च न्यायालय के निर्देश के बावजूद अधिकारियों द्वारा नियुक्ति की दिशा में कार्य नहीं किया जा रहा है.इस स्थिति में दैनिक पारिश्रमिक उम्मीदवारों द्वारा गुरुवार से आमरण अनशन प्रारंभ किया जायेगा.इस अवसर पर रवींद्र कुमार रवि, कुमार अभिनव, मो जावेद, शिवाकांत, रमेश राम, निर्मला देवी, मीरा देवी, मीना देवी, छोटे लाल आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










