किसान व मजदूरों की समस्या को लेकर होगा आंदोलन : खेमस

Updated:
विज्ञापन

फोटो-10कैप्सन- बैठक में मौजूद खेमस के सदस्य त्रिवेणीगंज अखिल भारतीय खेतिहर मजदूर सभा (खेमस) के बिहार राज्य कार्यकारिणी की बैठक राज्य उपाध्यक्ष लक्ष्मी पासवान, राज्य सह सचिव पंकज कुमार सिंह एवं शत्रुघ्न सहनी की अध्यक्षता में हुई. बैठक को संबोधित करते हुए खेमस के राष्ट्रीय महासचिव धीरेंद्र झा ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी […]

विज्ञापन

फोटो-10कैप्सन- बैठक में मौजूद खेमस के सदस्य त्रिवेणीगंज अखिल भारतीय खेतिहर मजदूर सभा (खेमस) के बिहार राज्य कार्यकारिणी की बैठक राज्य उपाध्यक्ष लक्ष्मी पासवान, राज्य सह सचिव पंकज कुमार सिंह एवं शत्रुघ्न सहनी की अध्यक्षता में हुई. बैठक को संबोधित करते हुए खेमस के राष्ट्रीय महासचिव धीरेंद्र झा ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार गरीब व किसान विरोधी है. उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा उद्योगपतियों को खुश करने के लिए गरीब किसानों के जमीन को हड़पने का प्रयास किया जा रहा है. कहा कि सरकार द्वारा मनरेगा योजना को शिथिल कर खाद्य सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि में कटौती कर आम लोगों को संकट में डालने का काम किया गया है. उन्होंने कहा कि 02 सितंबर को संपूर्ण देश में ग्रामीण व शहरी संगठित तथा असंगठित मजदूरों द्वारा हड़ताल प्रांरभ किया जायेगा. श्री झा ने बिहार सरकार पर भी वादा खिलाफी का आरोप लगाया. कहा कि प्रत्येक गांवों को सड़क से जोड़ कर बिजली पहुंचाने, किसानों के धान का बकाया भुगतान, गेहूं खरीद की व्यवस्था, मानदेय पर बहाल कर्मियों को स्थायी करने आदि मांग को लेकर 23 से 30 जून के बीच पार्टी द्वारा धरना -प्रदर्शन किया जायेगा. वहीं 21 जुलाई को बिहार बंद का आयोजन किया जायेगा. उन्होंने किसान व मजदूरों से अपने हक की लड़ाई हेतु आगे आने की अपील की. बैठक में जय नारायण यादव, दिलीप कुमार, नवल किशोर, राम बालक सहनी, चंद्र देव वर्मा, राज कुमार भगत, सुभाष पटेल, मो जमालउद्दीन, श्रीचरण दास, कृष्णा मेहता आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन