बोलेरो की ठोकर से दो जख्मी, एक रेफर
सरायगढ़ एनएच 57 मार्ग पर चिकनी गांव के समीप मंगलवार को ट्रक की ठोकर से एक महिला सहित दो बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को पीएचसी लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद मधुबनी जिला के घोघडि़या निवासी सुनीता देवी (40) को डीएमसीएच रेफर कर दिया […]
सरायगढ़ एनएच 57 मार्ग पर चिकनी गांव के समीप मंगलवार को ट्रक की ठोकर से एक महिला सहित दो बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को पीएचसी लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद मधुबनी जिला के घोघडि़या निवासी सुनीता देवी (40) को डीएमसीएच रेफर कर दिया गया. वही महिला के रिश्तेदार बाइक चालक का पीएचसी में ही उपचार जारी है. जानकारी अनुसार महिला राघोपुर थाना क्षेत्र के सुखानगर स्थित अपने मायके जा रही थी. जहां उसके पिता का दाह-संस्कार किया जाना था. सुखानगर जाने के क्रम में चिकनी गांव के समीप एक बोलेरो ने बाइक को पीछे से ठोकर मार दी और फरार हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










