राहत नहीं: कोसी के जलस्तर में कमी, खेतों में अभी जमा है पानी लोगों की मुश्किलें हैं बरकरार

Updated:
विज्ञापन

सरायगढ़: कोसी नदी का जल स्तर शनिवार की मध्य रात्रि से कमी दर्ज की जा रही है. रविवार को बाढ़ग्रस्त इलाकों में पानी का घटना जारी रहा. हालांकि खेतों में अब भी बाढ़ का पानी जमा है. इस कारण सैकड़ों एकड़ में लगी फसल के बरबाद होने का अनुमान है. जल स्तर में कमी के […]

विज्ञापन
सरायगढ़: कोसी नदी का जल स्तर शनिवार की मध्य रात्रि से कमी दर्ज की जा रही है. रविवार को बाढ़ग्रस्त इलाकों में पानी का घटना जारी रहा. हालांकि खेतों में अब भी बाढ़ का पानी जमा है. इस कारण सैकड़ों एकड़ में लगी फसल के बरबाद होने का अनुमान है. जल स्तर में कमी के बावजूद लोगों की समस्या में कमी नहीं आयी है. नाव की समुचित व्यवस्था नहीं रहने के कारण अभी भी लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए निजी नाव मालिकों पर निर्भर होना पड़ रहा है. सबसे बड़ी समस्या पशु चारे की है.
पर्याप्त नाव नहीं
वैसे तो कोसी तटबंध के भीतर बसे लोग बाढ़ की विभीषिका ङोलने के आदी हैं. पर, समय से पूर्व आये इस बाढ़ ने लोगों को परेशानी में डाल दिया है. प्रशासन द्वारा सरकारी नाव की व्यवस्था नहीं किये जाने से लोगों को और अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन