राज्य में एनडीए की सरकार बनना तय : उदय
फोटो-10कैप्सन- पत्रकारों को संबोधित करते पूर्व सांसद.प्रतिनिधि, त्रिवेणीगंजवरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा इलाके का भ्रमण कर लोगों की राय ली जा रही है. लोग आक्रोश में हैं और इस बार सत्ता परिवर्तन चाहते हैं. जनता जानती है कि विगत 65 वर्षों में सभी सरकारों ने उन्हें छला है, लिहाजा इस बार भाजपा की सरकार बननी […]
फोटो-10कैप्सन- पत्रकारों को संबोधित करते पूर्व सांसद.प्रतिनिधि, त्रिवेणीगंजवरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा इलाके का भ्रमण कर लोगों की राय ली जा रही है. लोग आक्रोश में हैं और इस बार सत्ता परिवर्तन चाहते हैं. जनता जानती है कि विगत 65 वर्षों में सभी सरकारों ने उन्हें छला है, लिहाजा इस बार भाजपा की सरकार बननी तय है. उक्त बातें भाजपा नेता व पूर्व सांसद उदय कुमार सिंह ने शनिवार को मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कहीं. उन्होंने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार का दायित्व है कि मिल कर आम जन के विकास के लिए कार्य करे. लेकिन राज्य सरकार केवल दोषारोपण करना जानती है. केंद्र की स्वीकृत योजनाओं के प्रति राज्य सरकार का रवैया ठीक नहीं है. पूर्व सांसद श्री सिंह ने कहा कि सूबे में बड़े और छोटे भाई का मिलन हुआ है, लेकिन जनता सब जानती है. सत्ता के लोभ में बिहार के हित की बली चढ़ाई जा रही है. लिहाजा जनता ने मन बना लिया है कि आगामी चुनाव में वह एनडीए का ही साथ देगी, जो ईमानदारी व निष्ठा के साथ बिहार को आगे बढ़ाये. इस अवसर पर लोजपा के पूर्णिया जिलाध्यक्ष शंकर झा, क्षेत्रीय संगठन प्रभारी अभय गिरी, दिलीप कुमार सिंह, संजय सिंह, पवन अग्रवाल, अनुसूचित जाति-जनजाति जिलाध्यक्ष नरेंद्र ऋषिदेव आदि मौजूद थे. प्रेस वार्ता से पूर्व मंडल अध्यक्ष हरेराम मंडल के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद का भव्य स्वागत किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










