पहली बाशि में ही हुआ जल जमाव, लोग परेशान

Updated:
विज्ञापन

फोटो-08कैप्सन- बाजार क्षेत्र में जमा जलत्रिवेणीगंज अभी मानसून ने दस्तक ही दी है और जल जमाव की समस्या लोगों के लिए आम हो गयी है. मुख्यालय बाजार क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में जलजमाव के कारण नारकीय स्थिति बनी हुई है. ऐसे में मानसून के महीने में बाजार क्षेत्र की स्थिति का स्वत: अनुमान लगाया जा […]

विज्ञापन

फोटो-08कैप्सन- बाजार क्षेत्र में जमा जलत्रिवेणीगंज अभी मानसून ने दस्तक ही दी है और जल जमाव की समस्या लोगों के लिए आम हो गयी है. मुख्यालय बाजार क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में जलजमाव के कारण नारकीय स्थिति बनी हुई है. ऐसे में मानसून के महीने में बाजार क्षेत्र की स्थिति का स्वत: अनुमान लगाया जा सकता है. जलजमाव का कारण बाजार क्षेत्र में जल निकासी के लिए बना नाला ही बताया जाता है. दरअसल नाले में काफी मात्रा में कचड़ा जमा होने के कारण नाला अवरुद्ध है और जल की निकासी सुचारु रूप से नहीं हो पा रही है. स्थानीय निवासी जवाहर गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, सरदार हरभजन सिंह, व्यापार संघ अध्यक्ष भूवनेश्वरी साह आदि ने बताया कि विगत 15 वर्षों से नाले की सफाई नहीं करायी गयी है. जिसके कारण नाला कचड़े से ओवर लोडेड है और नाले से जल निकासी विकराल समस्या का रूप लेती जा रही है. दुकानदार समेत आम जन परेशान साल की पहली बारिश में ही शुरू हो चुकी जल जमाव की समस्या से स्थानीय दुकानदार समेत आम जन परेशान हैं. एसएच 76 किनारे अवस्थित दुकानों के आगे जल जमाव होने के कारण ग्राहक इस ओर जाने से भी कतराते हैं. लिहाजा उनकी दुकानदारी पर इसका प्रभाव पड़ने लगा है. वही विद्यालय आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं को भी समस्याओं से दो-चार होना पड़ता है. वाहनों के चलने से उड़ने वाले कीचड़ छात्र-छात्राओं के यूनिफॉर्म को दूषित कर रहे हैं. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस ओर पहल करने की मांग की है. कहा है कि शीघ्र ही समस्या का निदान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन