एमडीएम कर्मियों ने दिया धरना

Updated:
विज्ञापन

फोटो-10कैप्सन- धरना पर बैठे एमडीएम कर्मी प्रतिनिधि,सुपौलराज्य संघ के आह्वान पर पांच सूत्री मांगों के समर्थन में जिले में कार्यरत मध्याह्न भोजन योजना के कर्मियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल चौथे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा. मौके पर कर्मियों ने एडीएम कार्यालय के समक्ष धरना दिया तथा सरकार विरोधी नारे लगाये. संघ के सचिव अवधेश कुमार […]

विज्ञापन

फोटो-10कैप्सन- धरना पर बैठे एमडीएम कर्मी प्रतिनिधि,सुपौलराज्य संघ के आह्वान पर पांच सूत्री मांगों के समर्थन में जिले में कार्यरत मध्याह्न भोजन योजना के कर्मियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल चौथे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा. मौके पर कर्मियों ने एडीएम कार्यालय के समक्ष धरना दिया तथा सरकार विरोधी नारे लगाये. संघ के सचिव अवधेश कुमार ने कहा कि योजना कर्मियों की सेवा नियमित करने, मानदेय वृद्धि सहित अन्य मांगों की पूर्ति होने तक हड़ताल जारी रहेगा. कहा कि संघ के निर्देश पर अब जिले में ही कर्मियों का प्रदर्शन होगा. उन्होंने कहा कि रसोइया व सहायकों की मदद से सरकार की महत्वाकांक्षी एमडीएम योजना संचालित होती है. बावजूद सरकार एमडीएम कर्मियों के प्रति उदासीन बनी हुई है. कहा कि आश्वासन मात्र से हड़ताल समाप्त नहीं किया जायेगा. इस अवसर पर बीआरपी अमित कुमार झा, रूपेश कुमार, अनवर आलम, मो फारूक आजम, जोद कुमार झा, विनोद कुमार राम, मनोज कुमार, संजीव कुमार निराला, अजय कुमार, सनोज कुमार, मनोज कुमार गुप्ता आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन