कार्यपालक सहायकों का धरना चौथे दिन भी जारी

Updated:
विज्ञापन

फोटो -09कैप्सन- धरना पर बैठे कार्यपालक सहायक प्रतिनिधि, सुपौल बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ के आह्वान पर कार्यपालक सहायकों का अनिश्चितकालीन हड़ताल गुरुवार को चौथे दिन भी जारी रहा.समाहरणालय द्वार पर आयोजित धरना को संबोधित करते हुए संघ से जुड़े वक्ताओं ने कहा कि जब तक उनकी जायज मांगों को पूरा नहीं किया जाता, […]

विज्ञापन

फोटो -09कैप्सन- धरना पर बैठे कार्यपालक सहायक प्रतिनिधि, सुपौल बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ के आह्वान पर कार्यपालक सहायकों का अनिश्चितकालीन हड़ताल गुरुवार को चौथे दिन भी जारी रहा.समाहरणालय द्वार पर आयोजित धरना को संबोधित करते हुए संघ से जुड़े वक्ताओं ने कहा कि जब तक उनकी जायज मांगों को पूरा नहीं किया जाता, हड़ताल जारी रहेगा. वक्ताओं ने कहा कि अल्प मानदेय पर कार्य करने वाले कार्यपालक सहायकों के आंदोलन को चार दिन बीत गये, लेकिन अब तक सरकारी स्तर पर आंदोलन समाप्त करवाने की दिशा में किसी प्रकार का पहल नहीं किया जा रहा है.वक्ताओं ने सभी राजनीतिक पार्टियों पर हमला बोलते कहा कि वैसे तो सभी पार्टी के नेता मानदेय को खत्म कर वेतनमान पर बहाली संबंधी बयान जारी करते हैं, लेकिन इस दिशा में किसी के द्वारा पहल नहीं किया जा रहा है.धरना को गायत्री सरगम, श्री मेधा, हिमांशु शेखर आदि ने संबोधित किया.इस अवसर पर अमित कुमार, नरोत्तम कुमार, कमल कुमार, अनिता कुमारी, पूनम कुमारी, सावित्री कुमारी, स्वीटी कुमारी, वर्षा साहा, सुनील कुमार, मो जावेद, रवि कुमार, नवीन कुमार, प्रकाश कुमार, सतीश कुमार आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन