इंदिरा आवास के भौतिक सत्यापन का निर्देश
फोटो-02कैप्सन- बैठक में उपस्थित अधिकारी व अन्य सिमराही. राघोपुर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित टीसीपी भवन में बुधवार को बीडीओ मनोज कुमार की अध्यक्षता में इंदिरा आवास सहायकों की बैठक हुई. बैठक में बीडीओ ने इंदिरा आवास सहायकों को लंबित इंदिरा आवास, द्वितीय किस्त भुगतान के लिये भौतिक सत्यापन करने का निर्देश दिया. बीडीओ ने कहा […]
फोटो-02कैप्सन- बैठक में उपस्थित अधिकारी व अन्य सिमराही. राघोपुर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित टीसीपी भवन में बुधवार को बीडीओ मनोज कुमार की अध्यक्षता में इंदिरा आवास सहायकों की बैठक हुई. बैठक में बीडीओ ने इंदिरा आवास सहायकों को लंबित इंदिरा आवास, द्वितीय किस्त भुगतान के लिये भौतिक सत्यापन करने का निर्देश दिया. बीडीओ ने कहा कि जिन लाभुकों द्वारा प्रथम किस्त का उठाव करने के बावजूद भवन निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है, ऐसे लाभुक को सफेद एवं लाल नोटिस भेजा जा रहा है. बैठक के दौरान सहायकों द्वारा लंबित वेतन की चर्चा करने पर बीडीओ ने शीघ्र ही भुगतान का आश्वासन दिया. मौके पर महेश कुमार, मिथिलेश कुमार, शिव चंद्र झा, राजीव कुमार, ममता कुमारी आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










