दो लाख नेपाली करेंसी के साथ युवक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

कुनौली. इंडो-नेपाल सीमा पर पीलर संख्या 223 शांति वन के समीप एसएसबी 35 वीं बटालियन के पेट्रोलिंग दस्ते ने शनिवार की रात भारत से नेपाल जाने के क्रम में एक युवक को दो लाख रुपये नेपाली करेंसी के साथ गिरफ्तार कर लिया. युवक की पहचान नेपाल के धनवटी, राजबिराज वार्ड नंबर एक निवासी किशन यादव […]

विज्ञापन

कुनौली. इंडो-नेपाल सीमा पर पीलर संख्या 223 शांति वन के समीप एसएसबी 35 वीं बटालियन के पेट्रोलिंग दस्ते ने शनिवार की रात भारत से नेपाल जाने के क्रम में एक युवक को दो लाख रुपये नेपाली करेंसी के साथ गिरफ्तार कर लिया. युवक की पहचान नेपाल के धनवटी, राजबिराज वार्ड नंबर एक निवासी किशन यादव के पुत्र रामकृष्ण यादव के रूप में की गयी है. रामकृष्ण अपनी नेपाली बाइक (सउप/2824) से भारत से नेपाल की ओर जा रहा था. इसी क्रम में एसएसबी के एएसआइ राजीव खाती द्वारा तलाशी के दौरान उसके पास से नेपाली करेंसी बरामद हुई. गिरफ्तार युवक को बाइक व करेंसी के साथ कुणौली कस्टम को सौंप दिया गया. एएसआइ श्री खाती ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर युवक की गिरफ्तारी की गयी है. इससे पूर्व युवक कई बार धोखा देकर फरार होने में कामयाब रहा है. कहा कि सुरक्षा के मद्देनजर सीमा क्षेत्र में कड़ी चौकसी बरती जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन