इंटर आर्ट्स परीक्षाफल : सुपौल की छह छात्राओं ने टॉप टेन में बनायी जगह

Updated:
विज्ञापन

वीरपुर (सुपौल ) इंटर आर्ट्स की परीक्षा में सुपौल जिले के वीरपुर की छह छात्राओं ने प्रदेश स्तर पर टॉप टेन में जगह बना कर कीर्तिमान स्थापित किया है. इन छह छात्राओं में स्थानीय जया महिला महाविद्यालय की पांच व आदर्श कोसी महिला कॉलेज की एक छात्रा शामिल है. जया महिला महाविद्यालय की छात्रा पार्वती […]

विज्ञापन

वीरपुर (सुपौल ) इंटर आर्ट्स की परीक्षा में सुपौल जिले के वीरपुर की छह छात्राओं ने प्रदेश स्तर पर टॉप टेन में जगह बना कर कीर्तिमान स्थापित किया है. इन छह छात्राओं में स्थानीय जया महिला महाविद्यालय की पांच व आदर्श कोसी महिला कॉलेज की एक छात्रा शामिल है. जया महिला महाविद्यालय की छात्रा पार्वती कुमारी दास ने 405 अंक हासिल कर सूबे में चौथा, माला कुमारी एवं संजना कुमारी ने 403 अंक प्राप्त कर छठा, रिंकी कुमारी ने 401 अंक हासिल कर आठवां एवं कुमारी शबनम ने 399 अंक प्राप्त कर दसवां स्थान हासिल किया है. वहीं आदर्श कोसी महिला महाविद्यालय की छात्रा गीता कुमारी ने 404 अंक प्राप्त कर राज्य में पांचवां स्थान प्राप्त किया है. प्राचार्य विजय घोष एवं जया महिला महाविद्यालय के प्राचार्य शैवेंद्र कुमार ने छात्राओं के शानदार प्रदर्शन पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि महाविद्यालय में मौजूद सीमित संसाधनों के बावजूद नियमित रूप से जारी शिक्षण कार्य का यह परिणाम है. उन्होंने छात्राओं के लगन एवं मेहनत की तारीफ करते उन्हें बधाई दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन