अनुश्रवण की बैठक में छाया रहा जनवितरण का मुद्दा
फोटो-03कैप्सन- बैठक में मौजूद अधिकारी व अन्य प्रतिनिधि, त्रिवेणीगंज अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय वेश्म में शुक्रवार को अनुमंडल पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार झा की अध्यक्षता में अनुश्रवण समिति की बैठक हुई. बैठक में सदस्य राज कुमार झा ने शिकायत की कि त्रिवेणीगंज एसएफसी गोदाम से डीलरों को सड़े- गले खाद्यान्न की आपूर्ति की जा रही है. […]
फोटो-03कैप्सन- बैठक में मौजूद अधिकारी व अन्य प्रतिनिधि, त्रिवेणीगंज अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय वेश्म में शुक्रवार को अनुमंडल पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार झा की अध्यक्षता में अनुश्रवण समिति की बैठक हुई. बैठक में सदस्य राज कुमार झा ने शिकायत की कि त्रिवेणीगंज एसएफसी गोदाम से डीलरों को सड़े- गले खाद्यान्न की आपूर्ति की जा रही है. इससे उपभोक्ता खाद्यान्न उठाव करने में आनाकानी करते हैं. आपूर्ति पदाधिकारी नरेश कुमार जायसवाल ने कहा कि गोदाम में करीब 300 बोरा चावल व गेहूं का एक साथ भंडारण किया गया है, जिसे अलग -अलग करने की कार्रवाई की जा रही है. सदस्य सज्जन कुमार संत ने जनवितरण प्रणाली विक्रेता की नियुक्ति के संबंध में जानकारी मांगी. जवाब में अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि नियुक्ति की प्रक्रिया को लेकर रोस्टर जिला पदाधिकारी को भेजा जाना है. जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी की जायेगी. प्रखंड प्रमुख पार्वती देवी ने कहा कि डपरखा पंचायत के डीलर मिश्री लाल सरदार द्वारा तीन माह से उपभोक्ताओं को सामग्री नहीं दी जा रही है. वहीं सदस्य हरेराम मंडल ने भी थलहा -गढि़या पंचायत के डीलर के विरुद्ध शिकायत की. अनुमंडल पदाधिकारी ने एमओ को जांच करने का निर्देश दिया. जिप सदस्य अशोक यादव ने विगत मार्च माह के खाद्यान्न लैप्स होने की जानकारी मांगी. सांसद प्रतिनिधि मो खालिक अहमद ने कहा कि डीलरों द्वारा नियमित रूप से सामग्री नहीं दी जाती है. अनुमंडल पदाधिकारी ने आपूर्ति पदाधिकारी को वितरण व्यवस्था में सुधार लाने का निर्देश दिया. बैठक में सदस्य प्रभु नारायण मंडल, सहायक गोदाम प्रबंधक ललन चौबे, मोती लाल गुप्ता, मो मुस्तकीम, पवन कुमार, उमाकांत राम आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










