दैनिक वेतनभोगी कर्मियों का धरना 20 वें दिन भी जारी

Updated:
विज्ञापन

फोटो-07कैप्सन- धरना पर बैठे दैनिक वेतनभोगी कर्मी प्रतिनिधि,सुपौल दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों का समाहरणालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शनिवार को 20 वें दिन भी जारी रहा. वंदे लाल पासवान की अध्यक्षता में दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी यूनियन के बैनर तले धरना-प्रदर्शन के दौरान संघ के नेताओं ने मांगों से संबंधित मुद्दों को उठाया. इस बीच जिला प्रशासन […]

विज्ञापन

फोटो-07कैप्सन- धरना पर बैठे दैनिक वेतनभोगी कर्मी प्रतिनिधि,सुपौल दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों का समाहरणालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शनिवार को 20 वें दिन भी जारी रहा. वंदे लाल पासवान की अध्यक्षता में दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी यूनियन के बैनर तले धरना-प्रदर्शन के दौरान संघ के नेताओं ने मांगों से संबंधित मुद्दों को उठाया. इस बीच जिला प्रशासन द्वारा संघ के सदस्यों से बातचीत की पहल की गयी. जिलाधिकारी द्वारा जारी निर्देश के आलोक में अपर समाहर्ता आपदा कुमार अरुण प्रकाश ने संघ के शिष्ठमंडल से बातचीत की, लेकिन बातचीत के बावजूद कोई नतीजा नहीं निकला. संघ के जिला सचिव सरोज कांत झा ने कहा कि दैनिक वेतनभोगी कर्मी करो या मरो का निर्णय ले चुके हैं. मांगें पूरी होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा. वर्ष 1990 से पूर्व 240 दिनों तक काम करने वाले कर्मियों को सरकारी कर्मचारी के रूप में नियुक्त कर उन्हें उसके अनुरूप सुविधा प्रदान करने की एक मात्र मांग को लेकर संघ द्वारा आंदोलन किया जा रहा है. बावजूद जिला प्रशासन संवेदनहीन बना हुआ है. एक जून से दैनिक वेतनभोगी कर्मी समाहरणालय के समक्ष आमरण अनशन प्रारंभ करेंगे. मरते दम तक कर्मियों का आंदोलन जारी रहेगा. धरना को एक्टू के जिला सचिव अरविंद शर्मा एवं अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी ने भी संबोधित किया. इस अवसर पर सीता राम मंडल, गजेंद्र ठाकुर, उपेंद्र चौधरी, सत्य नारायण मुखिया, फुलधर प्रसाद यादव, सत्येंद्र यादव, वीरेंद्र शर्मा, सरयुग सुतिहार, पंकज राम, दाहू राम, सुकन राम, राम चंद्र खड़गा, मो शैरूल, मो अहसन आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन