ट्रेन हादसे में दो महिलाओं के पैर कटे, रेफर

Updated:
विज्ञापन

फोटो-01,02कैप्सन- जख्मी महिला प्रतिनिधि, सुपौल सहरसा-राघोपुर रेल ट्रैक पर शुक्रवार की शाम ट्रेन हादसे में दो महिलाओं को अपना पैर गंवाना पड़ा. आरपीएफ व स्थानीय पुलिस के सहयोग से घायल दोनों महिलाओं को सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें डीएमसीएच रेफर कर दिया गया. दुर्घटना 52328 डाउन सवाड़ी गाड़ी से होनी […]

विज्ञापन

फोटो-01,02कैप्सन- जख्मी महिला प्रतिनिधि, सुपौल सहरसा-राघोपुर रेल ट्रैक पर शुक्रवार की शाम ट्रेन हादसे में दो महिलाओं को अपना पैर गंवाना पड़ा. आरपीएफ व स्थानीय पुलिस के सहयोग से घायल दोनों महिलाओं को सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें डीएमसीएच रेफर कर दिया गया. दुर्घटना 52328 डाउन सवाड़ी गाड़ी से होनी बतायी जाती है. सदर प्रखंड के बलुआ पंचायत स्थित परियाही निवासी लाल मोहन यादव की पत्नी रूबी देवी (28) पिपरा प्रखंड के कौसलीपट्टी स्थित अपने मायके जा रही थी. इसी क्रम में वह सुपौल स्टेशन गयी, जहां सहरसा से राघोपुर जा रही ट्रेन को देख कर वह स्टेशन पर ही रुक गयी. जख्मी ने बताया कि भीड़-भाड़ रहने से धक्का लग गया और वह ट्रेन की चपेट में आ गयी. इससे महिला का बाया पैर कट गया. इसके कुछ ही देर बाद दूसरी घटना सुपौल स्टेशन के ही उत्तरी आउटर-होम के बीच हुई, जहां आरएसएम पब्लिक स्कूल के समीप फाटक संख्या 53 बी व 54 सी के बीच ट्रेन की चपेट में आने से एक 35 वर्षीया महिला का दायां पैर कट गया. महिला की पहचान त्रिवेणीगंज निवासी रेखा देवी के रूप में हुई. सूचना पर पहुंचे स्टेशन मास्टर चंद्र किशोर यादव, आरपीएफ कांस्टेबुल चंदन कुमार चौधरी व सदर थाना के एसआइ सरोज कुमार ने जख्मी महिला को अस्पताल पहुंचाया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन