पूर्णिया का मिलर गिरफ्तार, एसएफसी का लाखों बकाया

Updated:
विज्ञापन

प्रतिनिधि,सुपौल वर्ष 2012-13 में आवंटित धान के अनुपात में उचित मात्रा में चावल एसएफसी को जमा नहीं कराने के मामले में आरोपी पूर्णिया जिले के गुलाब बाग चंदन नगर स्थित न्यू गणपति राइस मील के प्रोपराइटर सुजीत कुमार साह को स्थानीय पुलिस ने पूर्णिया से गिरफ्तार किया है. मील के प्रोपराइटर श्री साह पर एसएफसी […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि,सुपौल वर्ष 2012-13 में आवंटित धान के अनुपात में उचित मात्रा में चावल एसएफसी को जमा नहीं कराने के मामले में आरोपी पूर्णिया जिले के गुलाब बाग चंदन नगर स्थित न्यू गणपति राइस मील के प्रोपराइटर सुजीत कुमार साह को स्थानीय पुलिस ने पूर्णिया से गिरफ्तार किया है. मील के प्रोपराइटर श्री साह पर एसएफसी का 92 लाख 56476 रुपये बकाया रखने का आरोप है. सदर थाना के एसआइ लाल मोहम्मद व दिनेश कुमार ने मिलर को गिरफ्तार कर शनिवार को सुपौल लाये. सदर थानाध्यक्ष राज किशोर बैठा ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है. एसएफसी के जिला प्रबंधक सीता शरण ने बताया कि गिरफ्तार मिलर पर ए करोड़ ए लाख 56476 रुपये बकाया था. इसके आलोक में महज नौ लाख रुपये का भुगतान किया गया. अप्रैल माह में 29 मिलरों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया था. सभी मामले आवंटित धान के आलोक में पर्याप्त चावल जमा नहीं करने से जुड़े हैं, जो वित्तीय सत्र 2011-12, 2012-13 तथा 2013-14 के हैं. मामले में मिलरों से अब तक 12 करोड़ 65 लाख 67437 रुपये की वसूली की गयी है. अभी 54 करोड़ 95 लाख 90889 रुपये बकाया है. सबसे अधिक बकाया बेगूसराय के लाइफ लाइन राइस मिल पर है, जो आठ करोड़ रुपये से भी अधिक है. प्रबंधक श्री शरण ने कहा कि अनियमितता बरतने वाले मिलरों के विरुद्ध आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन