छह किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार, एक फरार

Updated:
विज्ञापन

जदिया (सुपौल) : राजेश्वरी ओपी पुलिस ने गांजा के साथ दो युवक को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया है.जबकि एक व्यक्ति भागने में सफल रहा. बताया जाता है की अररिया जिला के रानीगंज निवासी गोपाल यादव एव पूर्णिया जिले के चंपानगर ड्योरि निवासी राधे मंडल व खजुरी निवासी रंजीत पोद्दार कोरियापट्टी पूरब पंचायत […]

विज्ञापन
जदिया (सुपौल) : राजेश्वरी ओपी पुलिस ने गांजा के साथ दो युवक को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया है.जबकि एक व्यक्ति भागने में सफल रहा. बताया जाता है की अररिया जिला के रानीगंज निवासी गोपाल यादव एव पूर्णिया जिले के चंपानगर ड्योरि निवासी राधे मंडल व खजुरी निवासी रंजीत पोद्दार कोरियापट्टी पूरब पंचायत के हिरापट्टी गांव निवासी अजरुन मंडल से गांजा खरीद कर बाइक से खजूरी जा रहे थे.
इसी क्रम में तमुआ के निकट पुलिस देख कर रंजीत ने बाइक को छोड़ फरार हो गया. जबकि गोपाल व राधे मंडल को पुलिस ने गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया. ओपी अध्यक्ष उदय कुमार ने बताया की छह किलो गांजा बरामद किया गया है. गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में सुपौल भेज दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन