महिला की संदेहास्पद मौत के मामले में दो गिरफ्तार
पिपरा. थाना क्षेत्र के दुबियाही पंचायत स्थित लालपुर गांव के शर्मा टोला के विधवा की हुई संदेहास्पद मौत मामले में पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया है. इस संबंध में मृतका अनीता देवी की सास गरमी देवी के फर्द बयान पर दर्ज थाना कांड संख्या 77/15 में दोनों अभियुक्त नामजद आरोपी हैं. इसके […]
पिपरा. थाना क्षेत्र के दुबियाही पंचायत स्थित लालपुर गांव के शर्मा टोला के विधवा की हुई संदेहास्पद मौत मामले में पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया है. इस संबंध में मृतका अनीता देवी की सास गरमी देवी के फर्द बयान पर दर्ज थाना कांड संख्या 77/15 में दोनों अभियुक्त नामजद आरोपी हैं. इसके अलावा मृतका का प्रेमी विधुर घंसी शर्मा सहित अन्य 17 लोग भी नामजद अभियुक्त बनाये गये हैं. सभी अभियुक्तों पर भादवि की धारा 306 व 334 के तहत मामला दर्ज किया गया है. थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि डुमरी निवासी परमेश्वर शर्मा व लालपुर निवासी राजेश शर्मा को गिरफ्तार किया गया है. अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सघन छापेमारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










