नेपाल सीमा पर भारी मात्रा में नशीली दवा बरामद
वीरपुर : नेपाल पुलिस द्वारा सीमा पर बुधवार की देर रात भारी मात्रा की रात भारी मात्रा में नशीले व मादक दवा तथा खाद की खेप बरामद की गयी है, जिससे एसएसबी की कार्रवाई सवालों के घेरे में है. नेपाल के सुनसरी जिले की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एसपी संजय राज शर्मा […]
वीरपुर : नेपाल पुलिस द्वारा सीमा पर बुधवार की देर रात भारी मात्रा की रात भारी मात्रा में नशीले व मादक दवा तथा खाद की खेप बरामद की गयी है, जिससे एसएसबी की कार्रवाई सवालों के घेरे में है. नेपाल के सुनसरी जिले की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एसपी संजय राज शर्मा के नेतृत्व में छापेमारी कर भारत में निर्मित दवा व खाद बरामद को जब्त किया. इसमें 457 बोतल कोरेक्स, 57 स्पासमो प्रोक्सीवन कैप्सूल, 144 नाइट्रोशन टैबलेट आदि नशीला दवा शामिल है.
छापेमारी में नाइट्रोशन 144 टेबलेट, नशीली दवाये बरामद की. इसके अलावा 71 बैग यूरिया, 25 बैग पोटाश, 23 बैग डीएपी व 05 बैग जिंक भी बरामद किया गया है. इतनी भारी मात्रा में बरामद उर्वरक व नशीली दवाओं ने एसएसबी द्वारा सघन जांच के दावे की हवा निकाल दी है. खेप बरामद होने के बाद एसएसबी के अधिकारी कुछ भी बोलने से कतराते नजर आ रहे हैं. वही स्थानीय लोग रात के अंधेरे में तस्करी का कारोबार बेरोक-टोक जारी रहने का दावा करते हैं.
नेपाल के पूर्व एमपी जगदीश कुसियैत ने कहा कि युवाओं में नशाखोरी के प्रति रुझान बढ़ा है. वही सीमा पर एसएसबी के जवान दायित्व निर्वहन के प्रति गंभीर नजर नहीं आ रहे. एसएसबी 18 वीं बटालियन के डिप्टी कमांडेट मनोज कुमार ने बताया कि बरामद सामग्री अन्य सीमा क्षेत्र के माध्यम से नेपाल भेजी गयी है. इस सीमा क्षेत्र से घटना का कोई वास्ता नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










