विभागीय लापरवाही के कारण अनाज का उठाव
फोटो-01कैप्सन-बरबाद धान को दिखाते पैक्स अध्यक्षप्रतिनिधि, छातापुर (सुपौल) मंगलवार की देर रात आये आंधी व बारिश के कारण लक्ष्मीपुर खूंटी पैक्स के अस्थायी गोदाम मंे रखे सैंकड़ों क्विंटल धान बरबाद हो रहे हैं. आंधी में गोदाम का कई चादर उड़ गया व बारिश के कारण कई बोरी अनाज पानी से भींग गया है. पैक्स अध्यक्ष […]
फोटो-01कैप्सन-बरबाद धान को दिखाते पैक्स अध्यक्षप्रतिनिधि, छातापुर (सुपौल) मंगलवार की देर रात आये आंधी व बारिश के कारण लक्ष्मीपुर खूंटी पैक्स के अस्थायी गोदाम मंे रखे सैंकड़ों क्विंटल धान बरबाद हो रहे हैं. आंधी में गोदाम का कई चादर उड़ गया व बारिश के कारण कई बोरी अनाज पानी से भींग गया है. पैक्स अध्यक्ष चंद्रदेव पासवान द्वारा अनाज को सुखाने का प्रयास किया जा रहा है. अध्यक्ष श्री पासवान बताया कि प्रशासनिक लापरवाही के कारण 1297 क्विंटल धान अभी भी पड़ा हुआ है, जिसका अनुमानित मूल्य 21 लाख रुपये है. कहा कि एसएफसी द्वारा धान का उठाव नहीं किये जाने के कारण किसानों को अभी तक भुगतान नहीं किया जा सका है. उन्होंने बताया कि पैक्स द्वारा कुल 3677.95 क्विंटल धान की खरीद की गयी, जिसमें एसएफसी द्वारा तीन चरणों में मात्र 670 क्विंटल का उठाव किया गया. उठाव बंद होने के बाद प्रशासनिक सलाह पर 1710 क्विंटल धान राइस मिल को दिया गया, जहां करीब डेढ़ माह पूर्व ही चावल तैयार कर रखा हुआ है. एसएफसी द्वारा चावल का उठाव भी नहीं किया जा रहा है. बताया कि एक माह पूर्व जिला कल्याण पदाधिकारी द्वारा अवशेष धान का भौतिक सत्यापन किया गया था, उन्होंने राइस मिल को धान देकर चावल तैयार कराने का निर्देश दिया था. अध्यक्ष श्री पासवान ने बताया कि पैक्स का 11 लाख रुपये सीसी है, जबकि करीब 50 लाख रुपये मूल्य का धान खरीद किया गया है. ससमय उठाव नहीं होने के कारण भुगतान से वंचित किसानों में अब पनपने लगा है. वही अनाज भी बरबादी की कगार पर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










