पुलिस को कार्रवाई का निर्देश
सुपौल. जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में कार्यरत सूचना लिपिक अमृत कुमार झा के घर भूकंप के दौरान अज्ञात चोरों द्वारा मोबाइल व नगदी की चोरी कर ली गयी थी. मामले में पुलिस द्वारा बरती जा रही शिथिलता को देखते हुए पीडि़त श्री झा ने डीएम से गुहार लगायी. उन्होंने जिलाधिकारी को दिये आवेदन में […]
सुपौल. जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में कार्यरत सूचना लिपिक अमृत कुमार झा के घर भूकंप के दौरान अज्ञात चोरों द्वारा मोबाइल व नगदी की चोरी कर ली गयी थी. मामले में पुलिस द्वारा बरती जा रही शिथिलता को देखते हुए पीडि़त श्री झा ने डीएम से गुहार लगायी. उन्होंने जिलाधिकारी को दिये आवेदन में बताया कि मोबाइल चोरी होने के उपरांत थाना में आवेदन लेकर पहुंचने पर पुलिस कर्मियों ने मोबाइल चोरी की बात हटा कर मोबाइल खोने की शिकायत करने को कहा. पुलिस कर्मियों ने आवेदन लेने से इनकार कर दिया. जिलाधिकारी ने थाना को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










