जदिया ट्रक लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा पिस्टल के साथ चार को दबोचा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
सुपौल: 18 मार्च की रात जदिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पांडेयपट्टी के समीप हुए ट्रक लूटकांड में पुलिस ने हथियार व लूटे गये सामान के साथ चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है. साथ ही लूट के दौरान इस्तेमाल किये गये तीन वाहन (मैजिक, सूमो व स्कॉर्पियो) को भी बरामद कर लिया गया है. सदर थाना परिसर […]
विज्ञापन
सुपौल: 18 मार्च की रात जदिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पांडेयपट्टी के समीप हुए ट्रक लूटकांड में पुलिस ने हथियार व लूटे गये सामान के साथ चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है. साथ ही लूट के दौरान इस्तेमाल किये गये तीन वाहन (मैजिक, सूमो व स्कॉर्पियो) को भी बरामद कर लिया गया है. सदर थाना परिसर में गुरुवार को प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार राज ने बताया कि गिरफ्तार चारों अपराधियों का अपराध के क्षेत्र में पुराना इतिहास रहा है.
पुलिस ने त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के कोपड़िया निवासी गुड्डू कुमार व दुखी यादव, मजूरवा निवासी प्रिंस कुमार तथा लक्ष्मीनियां निवासी राज किशोर यादव को गिरफ्तार किया है, एसपी ने बताया कि वैज्ञानिक साक्ष्य आकलन के आधार पर पुलिस ने लूटकांड की जांच की है. लूट में शामिल दस अपराधियों को चिह्न्ति कर लिया गया है. शीघ्र उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
पेशेवर हैं सभी अपराधी
एसपी श्री राज ने बताया कि गिरफ्तार सभी अपराधी पेशेवर हैं और इनका अपराध से पुराना नाता रहा है. तीन अपराधी पूर्व में जेल भी जा चुके हैं. अपराधियों ने पूछताछ के दौरान माना है कि उन्होंने कई बार टैंकर से पेट्रोल व डीजल की लूट की है. इसके अलावा अपराधियों द्वारा अन्य कई वारदातों को भी अंजाम दिया गया है. अपराधियों से पूछताछ जारी है और आगे भी कई तथ्यों का खुलासा संभव है.
लूट का सामान खरीदने वाले भी चिह्न्ति
एसपी ने बताया कि अपराधियों के पास से एक देसी पिस्टल व पांच कारतूस बरामद किया गया है. इसके अलावा ट्रक से लूटा गया दो क्विंटल चीनी, 150 किलो तेजपत्ता व 75 किलो मिर्च भी बरामद किया गया है. लूट की सामग्री प्राप्त करने तथा इसकी खरीद करने वालों की पहचान भी कर ली गयी है. उनके विरुद्ध भी कानूनी कार्रवाई की जायेगी. अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है. सभी अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जायेगा. इस अवसर पर त्रिवेणीगंज एसडीपीओ चंद्रशेखर विद्यार्थी, सदर थानाध्यक्ष राजकिशोर बैठा, पुलिस निरीक्षक इंद्रजीत बैठा आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










