तीन दिवसीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम आज से प्रारंभ
त्रिवेणीगंज 29 मई से प्रारंभ होने वाले फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम की सफलता को लेकर आशा एवं फेसिलेटरों की बैठक गुरुवार को रेफरल अस्पताल के सभा भवन में हुई. बैठक को संबोधित करते प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आरपी रमण ने कहा कि अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा जारी निर्देश के आलोक में 29 से 31 मई […]
त्रिवेणीगंज 29 मई से प्रारंभ होने वाले फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम की सफलता को लेकर आशा एवं फेसिलेटरों की बैठक गुरुवार को रेफरल अस्पताल के सभा भवन में हुई. बैठक को संबोधित करते प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आरपी रमण ने कहा कि अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा जारी निर्देश के आलोक में 29 से 31 मई के बीच तीन दिवसीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम अनुमंडल क्षेत्र में आयोजित किया गया है. कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान करते बीसीएम हरिवंश कुमार सिंह ने 0 से 02 वर्ष के बच्चे, कमजोर बच्चे, बुजुर्ग व गर्भवती महिलाओं को उक्त दवा खिलाने का निर्देश दिया. कहा कि दो से पांच वर्ष के बच्चों को एक गोली, 06 से 14 वर्ष के बच्चों को दो गोली एवं 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को तीन गोली दवा के रूप में दी जायेगी. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रमण ने बताया कि जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा जारी निर्देश के आलोक में मुख्यमंत्री सघन टीकाकरण अभियान चारा चक्रों में किया जाना है. जून से लेकर सितंबर माह के 07 तारीख को क्रमश: सभी च्रकों का आयोजन किया जायेगा. अभियान के दौरान कम उपलब्धि वाले क्षेत्रों में विशेष तौर पर टीकाकरण अभियान चलाया जायेगा. इस अवसर पर सभी आशा व फेसिलेटर मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










