ट्रैक्टर व बस की टक्कर में तीन जख्मी, एक की मौत
प्रतिनिधि, निर्मली एनएच 57 पथ पर हरियाही पंचायत स्थित तिलयुगा नदी पर बने पुल के निकट बुधवार की रात दो वाहनों की टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घायलों को स्थानीय लोगों के सहयोग से पीएचसी लाया गया. जहां उपचार के क्रम में एक महिला की मौत हो गयी, जबकि तीन […]
प्रतिनिधि, निर्मली एनएच 57 पथ पर हरियाही पंचायत स्थित तिलयुगा नदी पर बने पुल के निकट बुधवार की रात दो वाहनों की टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घायलों को स्थानीय लोगों के सहयोग से पीएचसी लाया गया. जहां उपचार के क्रम में एक महिला की मौत हो गयी, जबकि तीन अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया. मुरलीगंज से पटना जा रही राज रथ सवारी गाड़ी (बीआर 01 पीए/3242) पुल के समीप खड़े ट्रैक्टर (बीआर 50 ए/0942)से टकरा गयी. इससे बस में सवार दो महिला व दो पुरुष गंभीर रूप से जख्मी हो गये. उपचार के क्रम में पूर्णिया जिले के बेरियाही कोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत मुर्किया निवासी अमृता देवी (40) की मौत हो गयी. वहीं उसके पति सतीश कुमार की स्थिति गंभीर बतायी जाती है. पीएचसी प्रभारी राम प्रसाद मेहता ने बताया कि गंभीर स्थिति को देखते हुए घायलों को डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. एसडीपीओ नेसार अहमद शाह ने बताया कि तेज रफ्तार के कारण नियंत्रण खोने से घटना हुई है. फरार चालक व सह चालक की खोजबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










