सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवार जख्मी

Updated:
विज्ञापन

फोटो-09,10कैप्सन- क्षतिग्रस्त वाहन , उपचाररत जख्मी सरायगढ़. एसएच 76 पर गुरुवार को सरायगढ़ मसजिद के समीप बलुआयी से सहरसा आ रही जय मां ज्वाला मुखी बस के चपेट में आने से बाइक सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों जख्मी को उपचार हेतु पीएचसी भपटियाही में भरती […]

विज्ञापन

फोटो-09,10कैप्सन- क्षतिग्रस्त वाहन , उपचाररत जख्मी सरायगढ़. एसएच 76 पर गुरुवार को सरायगढ़ मसजिद के समीप बलुआयी से सहरसा आ रही जय मां ज्वाला मुखी बस के चपेट में आने से बाइक सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों जख्मी को उपचार हेतु पीएचसी भपटियाही में भरती कराया गया, जहां से दोनों जख्मी को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया. मुरली निवासी संतोष यादव तथा समतोलिया देवी बाइक (बीआर50ए/1044) से लालगंज-गणपतगंज मार्ग से भपटियाही आ रहे थे. इसी दौरान एसएच 76 पर मुड़ने के क्रम में वे भपटियाही बाजार की ओर से आ रही बस के चपेट में आने से जख्मी हो गये. दुर्घटना में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गयी. किसनपुर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन