आठ माह से नहीं मिला एएनएम को वेतन

Updated:
विज्ञापन

राघोपुर. रेफरल अस्पताल में पदस्थापित सभी 11 नियमित एएनएम को पिछले आठ माह से वेतन नहीं मिला है. इसकी वजह से एएनएम के परिवारों के बीच भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. रेफरल अस्पताल में कार्यरत कई एएनएम ने बताया कि वेतन के अभाव में वे कर्ज तले दबी हैं. बच्चों की परवरिश व […]

विज्ञापन

राघोपुर. रेफरल अस्पताल में पदस्थापित सभी 11 नियमित एएनएम को पिछले आठ माह से वेतन नहीं मिला है. इसकी वजह से एएनएम के परिवारों के बीच भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. रेफरल अस्पताल में कार्यरत कई एएनएम ने बताया कि वेतन के अभाव में वे कर्ज तले दबी हैं. बच्चों की परवरिश व पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है. बीमारी की स्थिति में समुचित इलाज नहीं हो पा रहा है. इस बाबत प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दीप नारायण राम ने बताया कि आवंटन के अभाव में वेतन का भुगतान नहीं किया जा सका है. आवंटन मिलने पर वेतन का भुगतान किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन