एक से खुलेंगे सभी प्राथमिक विद्यालय

Updated:
विज्ञापन

प्रतिनिधि, सुपौलशिक्षा विभाग के प्रधान सचिव द्वारा प्राप्त निर्देश के आलोक में डीइओ मो जाहिद हुसैन ने सभी बीइओ को 01 जून से प्राथमिक विद्यालयों का संचालन आरंभ करने का आदेश दिया है. जारी पत्र में डीइओ ने कहा है कि लगातार आ रहे भूकंप के झटकों के कारण प्रधान सचिव द्वारा समय से पूर्व […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सुपौलशिक्षा विभाग के प्रधान सचिव द्वारा प्राप्त निर्देश के आलोक में डीइओ मो जाहिद हुसैन ने सभी बीइओ को 01 जून से प्राथमिक विद्यालयों का संचालन आरंभ करने का आदेश दिया है. जारी पत्र में डीइओ ने कहा है कि लगातार आ रहे भूकंप के झटकों के कारण प्रधान सचिव द्वारा समय से पूर्व ग्रीष्मावकाश की घोषणा की गयी थी. इसके बाद बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ से हुई वार्ता के दौरान आंदोलन अवधि में पठन-पाठन की क्षति की भरपाई ग्रीष्मावकाश के दौरान करने का निर्णय लिया गया. संघ के जिला उप प्रधान सचिव द्वारा भी हड़ताल अवधि का सामंजन ग्रीष्मावकाश में करने का अनुरोध किया गया है. जारी आदेश के अनुसार भीषण गरमी को देखते हुए 01 जून से प्रात:कालीन सत्र में प्राथमिक विद्यालयों का संचालन किया जायेगा. एमडीएम का संचालन 11:30 बजे पूर्वाह्न से संचालित होगा. तीन जून को सबेबरात की छुट्टी घोषित की गयी है. डीइओ श्री हुसैन ने सभी बीइओ को पत्र जारी कर सभी संबंधितों को सूचना से अवगत कराने का निर्देश दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन